03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल बनाए गए मंत्री

Spread the love

एफएनएन, मुंबई: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। एनसीपी क नेता छगन भुजबल को एक बार फिर मंत्री बनने का मौका मिला है। छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। बता दें कि धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद से मंत्रिमंडल में एक पद खाली था। अब यह पद छगन भुजबल को सौंपा गया है।

NCP नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिपद की शपथ ले ली है। मुंबई स्थित राजभवन में छगन भुजबल का शपथ ग्रहण समारोह देखने को मिला। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी मौजूद रहे।

मंत्रि बनने पर क्या बोले छगन?

छगन भुजबल वर्तमान में नासिक के येवला से विधायक हैं। छगन के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर कई नेताओं ने उन्हें मुबारकबाद दी है। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंत्रिमंडल में उनका स्वागत किया है। उनका कहना है कि छगन विकसिक महाराष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं मंत्रीपद मिलने के बाद छगन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “अंत भला तो सब भला।”

2024 में नहीं मिली थी मंत्रिमंडल में जगह

सियासत में ओबीसी समुदाय का बड़ा चेहरा माना जाता है। छगन महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। दिसंबर 2024 में उन्हें फडणवीस मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी, जिसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद अब उन्हें मंत्रिमंडल में वापस ले लिया गया है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img