03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर मुख्य बाजार में गंदगी के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर के मुख्य बाजार में गंदगी के विरोध में व्यापार मंडल ने आज धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि मुख्य बाजार में शौचालय से दुर्गंध उठ रही है। व्यापारियों और बाजार में आने वाले ग्राहकों का इससे बुरा हाल है। लोग मुंह पर कपड़ा लगाकर गुजरते हैं, ऐसे में व्यापार भी प्रभावित हो रहा है, बावजूद कोई सुनवाई नहीं कर रहा। आरोप लगाया कि आज तक मुख्य बाजार में नाले नालियों की सफाई न होने से यह पूरी तरह गंदगी से बजबजा रहे हैं।

इनका गंदा पानी बाहर सड़क पर और दुकानों में भर रहा है। नगर निगम से शिकायत पर शौचालय सही भी कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी है, दुर्गंध से बचने के लिए व्यापारी दिनभर शौचालय में पानी डालते रहते हैं और जलभराव रोकने के लिए मिट्टी। व्यापारियों ने कहा कि अगर नगर निगम के मेयर, एमएनए और अन्य अधिकारी काम नहीं कर सकते तो गद्दी छोड़ दें। उन्होंने समस्या का हल न होने पर जल्द ही उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img