03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे युवाओं के समर्थन में कांग्रेस पार्टी भी कूद चुकी है। आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर के गांधी मैदान में प्रदर्शन किया।

इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित जसपुर विधायक और नानकमत्ता विधायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा आज प्रदेश का युवा न्याय के लिए सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई और आगे जाने वाली है क्योंकि प्रदेश सरकार निरंकुश हो चुकी है।

संवैधानिक संस्थाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। पूर्व में कांग्रेस विधायक सदन में भर्ती घोटालो की सीबीआई जांच की मांग कर चुकी है। आज प्रदेश के युवा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो उन पर लाठी चार्ज और मुकदमे लादे जा रहे हैं।

अब सरकार पूरे मामले की न्यायिक जांच की बात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पूरे प्रकरण में संलिप्त है या फिर प्रशासन बेलगाम हो चुका है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जेल में ठूसे गए युवाओं को रिहा किया जाए और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़कों तक युवाओं के हकों के लिए आंदोलन को उग्र करेगी।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img