03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली काठगोदाम संपर्क क्रांति ट्रेन में शव मिलने से हड़कंप, मुंह-नाक से निकल रहा था खून, इमरजेंसी कॉल की तीन जगह की अनदेखी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी: दिल्ली से काठगोदाम आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है. घटना मंगलवार दिन रात की बताई जा रही है. संपर्क क्रांति ट्रेन रात करीब 10:00 बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पहुंची.

यात्री की शिकायत कर दी अनसुनी

जीआरपी के मुताबिक लाश ट्रेन के कोच एक यात्री को दिखी. उस यात्री ने मुरादाबाद में रेलवे के इमरजेंसी नंबर 139 में सूचना देकर बताया कि उनके कोच में एक शव पड़ा है. परंतु मुरादाबाद में आरपीएफ ने उसकी सुध नहीं ली. इसके बाद रामपुर आरपीएफ और रुद्रपुर आरपीएफ ने भी यात्री की शिकायत पर कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लालकुआं में गार्ड ने लिया संज्ञान

 इसके बाद रेलगाड़ी जब लालकुआं पहुंची, तो यहां ट्रेन के गार्ड ने मेमो देकर लाश को लालकुआं आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया. इसके बाद उक्त लाश को राजकीय रेलवे पुलिस अपने साथ ले गई. जीआरपी ने कोच में पूछताछ करते हुए शव के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए. काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त मोहल्ला बंजारन थाना नवाबगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद मुस्तकीम पुत्र अलीम के रूप में हुई.

बरेली के यात्री की हुई मौत

 इसके बाद जीआरपी ने शव को हल्द्वानी मोर्चरी में भिजवा दिया. बताया जा रहा है कि मुस्तकीम के मुंह एवं नाक से खून बह रहा था. जीआरपी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. यात्रियों का कहना था कि यदि मुरादाबाद या रामपुर में रेलवे प्रशासन अचेत व्यक्ति का संज्ञान ले लेती, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी.

ये भी पढ़ें- देहरादून के रवि बडोला हत्याकांड के 2 आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाशों के पैरों में लगी गोली, सातों आरोपी गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Topics

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img