03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली से रानीखेत घूमने जा रहे लोगों की कार का हुआ ब्रेक फेल, हल्द्वानी अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर पलटी, एक की मौत, 6 लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: पहाड़ों पर सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. मंगलवार रात हल्द्वानी अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है. 6 लोग घायल हुए हैं.

हल्द्वानी अल्मोड़ा हाईवे पर पलटी कार

 ये सड़क हादसा नैनीताल जिले के भवाली–गरमपानी–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. मंगलवार रात हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए. ब्रेक फेल होने से ड्राइवर कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा. कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. छह लोग घायल हुए हैं. गनीमत रही कि कार सड़क पर ही पलट गई. अगर कार खाई में गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो जाता.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत

 हादसे की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे में 37 वर्षीय दिल्ली निवासी लक्ष्मण सिंह को अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से गरमपानी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टर ने लक्ष्मण सिंह को मृत घोषित कर दिया.

कार में सवार थे 7 लोग

 हादसे में सितारगंज निवासी वाहन चालक 47 वर्षीय त्रिलोक सिंह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी उमा बिष्ट, 16 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ, 13 वर्षीय पुत्र त्रिलोक, 30 वर्षीय निशा सिंह और 6 वर्षीय नियान सिंह बाल-बाल बच गए. ये लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार सभी लोग दिल्ली में व्यापार करते हैं. परिवार सहित दिल्ली से रानीखेत घूमने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है. हादसे का कारण कार का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- देहरादून के रवि बडोला हत्याकांड के 2 आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाशों के पैरों में लगी गोली, सातों आरोपी गिरफ्तार

 

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img