03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वायु प्रदूषण : दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड से किया अनुरोध, पांच साल पुरानी रोडवेज बसों को एनसीआर भेजने पर रोक

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड से अनुरोध किया है कि कुछ समय के लिए पांच साल पुरानी डीजल बसों को दिल्ली न भेजा जाए। साथ ही गैर आवश्यक वस्तुओं वाले ट्रकों को एनसीआर की सीमा के बाहर से ही गुजारा जाए। दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। दिल्ली के परिवहन सह आयुक्त आशीष कुंदरा ने इस बाबत उत्तराखंड के परिवहन आयुक्त दीपेंद्र कुमार चौधरी को पत्र भेजा है।

उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली प्रदूषण की भारी समस्या से जूझ रही है। कुंदरा ने अनुरोध किया कि वर्तमान हालात को देखते हुए दिल्ली आने वाली डीजल बसों को कम से कम भेजा जाए। यदि पांच साल से ज्यादा उम्र की  बस और वाहनों को दिल्ली रूट पर नहीं भेजा जाए तो बेहतर होगा।

पीयूसी प्रमाणपत्र साथ रखना होगा: एनजीटी ने काफी समय पहले ही प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर इलाके में 10 साल से ज्यादा आयु के डीजल वाहनों पर रोक लगा दी थी। वर्तमान हालात में दिल्ली आने वाली सभी स्टेज कैरिज बसें और ट्रकों के लिए प्रमाणित पीयूसी प्रमाणपत्र साथ रखना अनिवार्य होगा।

रोडवेज के लिए हो सकती है मुश्किल
दिल्ली सरकार के अनुरोध से उत्तराखंड रोडवेज को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान में दिल्ली के लिए रोज करीब 400 बसें चलती है। इनमें 150 से ज्यादा बसें पांच साल से कम उम्र की हैं। शेष बसें 5 से छह साल के दायरे में हैं। जीएम-ऑपरेशन दीपक जैन बोले, सभी बसें फिट हैं। पीयूसी सर्टिफिकेट अपडेट हैं। 5 साल से ज्यादा उम्र की बसें कम ही हैं।

उबर ने लाइसेंस के लिए उत्तराखंड में लगाई अर्जी
ऑनलाइन टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने उत्तराखंड में लाइसेंस के लिए अर्जी दी। परिवहन विभाग ने पिछले महीने 23 अक्तूबर को एग्रीगेटर पॉलिसी लागू करते हुए लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि उबेर का आवेदन मिल चुका है। निजी यात्री सेवाओं से जुड़ी कंपनियां और ऑपरेटर भी यहां ऑनलाइन वाहन सुविधा सेवा से जुड़ सकते हैं। इस मामले में रोडवेज और बाकी ट्रांसपोर्ट संस्थानों को दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। प्रदूषण से निपटने के लिए उत्तराखंड अपने स्तर से हरसंभव सहायता करेगा।
सुधांशु गर्ग, परिवहन उपायुक्त 

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img