Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली सरकार ने बढ़ाया विधायकों को फंड, अब विकास कार्य के लिए...

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया विधायकों को फंड, अब विकास कार्य के लिए मिलेंगे इतने कराड़ रुपये

एफएनएन, नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली के विधायक निधि को बढ़ा दिया है। अब दिल्ली के विधायकों को विधानसभा के विकास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपये मिलेंगे। पहले विधायकों को विकास कार्य के लिए चार करोड़ रुपये मिलता था।

शीतकालीन सत्र हुआ शुरू

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू हुआ। सत्र के दौरान दिल्ली के मंत्री ने कहा कि कि बजट 2023-24 के संशोधित अनुमान में 100 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि शेष राशि अगले वित्तीय वर्ष के बजट में आवंटित की जायेगी।

हाईकोर्ट ने खारिज की बेसिक शिक्षक पदों पर स्नातक में 50 प्रतिशत अंक की बाध्यता की याचिका

विधानसभा के गठन के 30 वर्ष पूरे

सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने विधानसभा गठन के 30 वर्ष पूरे होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। वहीं उन्होंने कहा कि तीन दशक बाद भी सदन को पूर्ण शक्तियां और आर्थिक अधिकार नहीं मिले हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की नोक झोंक हुई।

भाजपा ने उठाया ये मुद्दा

इस पर स्पीकर गोयल ने कहा- विधानसभा सचिव की शक्तियां छीनी जा रही है। विधानसभा में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सचिव को शक्तियां देने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने जागरण में छपी खबर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से डीपीसीसी को कोई फंड नहीं क्यों नहीं दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments