03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बीजेपी विधायक राम दुलार गोंड़ को 25 साल सश्रम करावास की सजा, 10 लाख रुपए अर्थदंड

Spread the love

एफएनएन, सोनभद्र : नौ वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में अपर जिला जज प्रथम एहसानुल्लाह खान की अदालत ने शुक्रवार को दुद्दी के भाजपा विधायक राम दुलार गोंड़ को 25 साल की सश्रम करावास की सजा व 10 लाख रुपए अर्थदंड सुनाई है। अदालत ने अर्थदंड की धनराशि पीड़ता को देने का आदेश दिया है। इसके पूर्व मंगलवार को सुनवाई में दोषसिद्ध पाया गया था।

चार नवंबर 2014 को रामदुलार गोंड जो तत्कालीन प्रधानपति थे, अब वर्तमान में भाजपा के दुद्धी विधायक हैं। उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने म्योरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामदुलार उसकी नाबालिग बहन के साथ पिछले एक वर्ष से लगातार धमकी देकर दुष्कर्म कर रहे थे। मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया था। आठ दिसंबर को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने बहस कर अपना पक्ष रखा था।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा झटका, ईदगाह परिसर के सर्वे पर रोक से इनकार

अदालत ने 12 दिसंबर को निर्णय की तिथि नियत की थी। पीड़ता पक्ष के वकील विकास शाक्य ने बताया कि सुनवाई के लिए विधायक को पुलिस अभिरक्षा में जेल लाया गया। लगभग 45 मिनट की सुनवाई में उसे सजा सुनाई गई। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img