03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली : CM अरविंद केजरीवाल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा खत, ऑक्सीजन के लिए मांगा सहयोग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को खत लिखा है और ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सहयोग मांगा है. केजरीवाल ने मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी में कहा है कि दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता और न ही यहां पर मेडिकल ऑक्सीजन की फैक्ट्री है, ऐसे में आपसे जो भी सहयोग हो सकता हो जरूर कीजिए’ केजरीवाल ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार भी दिल्ली की मदद कर रही है, लेकिन कोरोना की गंभीरता इतनी ज्यादा है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. छोटे अस्पतालों की बात छोड़िए, सर गंगाराम जैसे बड़े अस्पतालों को भी ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है. दिल्ली हाईकोर्ट भी इस मामले में रोजाना सुनवाई कर रही है. केंद्र सरकार ने दिल्ली को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मेडिकल ऑक्सीजन, कोविड  बेड और दवाओं की कमी को लेकर बातचीत की थी.

इस बैठक में केजरीवाल द्वारा अपनी बात को लाइव टेलीकास्ट करने को लेकर विवाद हो गया था. केजरीवाल ने ऑक्‍सीजन संकट को लेकर गुरुवार को PM के साथ बैठक मेंं कहा, ‘PM साहब, प्लीज़, आप फोन करें, ताकि दिल्ली तक ऑक्सीजन पहुंच जाए.’ उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की फैक्ट्री नहीं है तो क्या दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी. अगर दिल्ली में फैक्ट्री नहीं है तो क्या जिस राज्य में हैं, वो नहीं देंगे. अगर कोई राज्य दिल्ली के कोटे की ऑक्सीजन रोक लें तो मैं केंद्र में फोन उठाकर किससे बात करूं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने सही समय पर कोरोना की बैठक बुलाई. हम दिल्ली के लोगों की ओर से हाथ जोड़कर अपील कर रहे हैं कि कठोर कदम नहीं उठाया गया तो बड़ी त्रासदी हो सकती है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img