03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून के बड़े बिल्डर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन को ठहराया जिम्मेदार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में बिल्डर ने आत्महत्या कर ली है. बिल्डर का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे मिला है. बिल्डर का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए बड़े बिजनेसमैन को जिम्मेदार ठहराया है.

जानकारी के मुताबिक बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी देहरादून में ही पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी में रहते थे. शुक्रवार 24 मई को उन्होंने सोसाइटी के पास ही निर्माणधीन बिल्डिंग में सुसाइड कर लिया. परिजन सतेंद्र सिंह साहनी को लेकर हॉस्पिटल भी गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सतेंद्र सिंह साहनी के पास जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन को जिम्मेदार ठहराया है. सतेंद्र सिंह साहनी ने अपने सुसाइड नोट में साउथ अफ्रीका के बड़े बिजनेसमैन पर निर्माणाधीन परियोजना में भागीदार के एग्रीमेंट के खिलाफ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा सतेंद्र सिंह साहनी ने सुसाइड नोट में एक बड़े नेता का नाम भी लिखा है.

थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जो सुसाइड नोट मिली है, उसकी भी जांच की जा रही है.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img