03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: सहसपुर में डकैती डालने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक डकैत के पैर में लगी गोली, 3 अरेस्ट

एफएनएन, देहरादून: थाना विकासनगर क्षेत्र के अंर्तगत दर्रा रेट में चेकिंग के दौरान बदमाश बैरियर तोड़कर यूटिलिटी वाहन से जंगल की तरफ भागे. पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों की यूटिलिटी पेड़ से टकरा गई. तिमली धर्मावाला के जंगल में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया.

डकैतों के साथ पुलिस की मुठभेड़

 दूसरे बदमाश ने भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिया. इस पर पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई. पुलिस की गोली मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर पर लग गई. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए. दो गिरफ्तार बदमाशों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 05 जून की रात को खुशालपुर सहसपुर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था.

बैरियर तोड़कर भागे डकैत

आज सुबह तड़के पुलिस को मुखबिर के माध्यम से डकैती की घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से दोबारा किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की सूचना मिली थी. दर्रा रेट बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाशों ने यूटिलिटी वाहन से बैरियर को टक्कर मार कर तोड़ दिया. इसके बाद वो धर्मावाला की ओर फरार हो गए थे.

मुठभेड़ में एक डकैत के पैर में लगी गोली

पुलिस द्वारा पीछा करने पर तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. यूटिलिटी चालक बदमाश रमजानी निवासी सहारनपुर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया. वहीं वाहन सवार दूसरे बदमाश बबलू बादशाह निवासी मुजफ्फरनगर पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर भाग गया था. पुलिस द्वारा बदमाश बबलू के साथ मुठभेड़ में की गई फायरिंग में उसके पैर पर लगी गोली. उसे पुलिस ने इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती किया है.

एनकाउंटर के बाद 2 डकैत गिरफ्तार

 बदमाशों के कब्जे से मौके पर एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए. एसएसपी ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली और घायल बदमाश को इलाज के लिए विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला लाया गया. डॉक्टरों द्वारा उसको इलाज के लिए विकासनगर चिकित्सालय रेफर किया गया. एसएसपी ने विकासनगर अस्पताल में अधिकारियों से घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली.

तीसरा डकैत हरिद्वार से अरेस्ट

 एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि पुलिस चेकिंग और मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 05 जून की रात में खुशालपुर सहसपुर में फुरकान नाम के व्यक्ति के घर पर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना में बदमाशों द्वारा पीड़ित और उसके परिजनों को बंधक बनाकर घर से नकदी और ज्वैलरी की लूट की गई थी. गिरफ्तार आरोपी बदमाश बबलू बादशाह से पूछताछ में जानकारी मिली है कि खुशहालपुर में फुरकान के घर पर पांच व्यक्तियों द्वारा घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था. पूछताछ के आधार पर लूट के मुकदमे को डकैती में बदलाव किया गया है. पुलिस टीम द्वारा डकैती में शामिल एक अन्य आरोपी असलम निवासी कैलाशपुर सहारनपुर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. अब इसमें कुल तीन डकैतों की गिरफ्तारी हो गई है. बाकी दो डकैतों की धरपकड़ के लिए टीम रवाना की गई है.

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, सवा दो लाख मतदाता करेंगे मतदान

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img