03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, सवा दो लाख मतदाता करेंगे मतदान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने हैं. जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 10 जून को तिथियां का ऐलान कर दिया था. ऐसे में प्रदेश की दो विधानसभा सीटों मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 14 जून से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जारी तिथियों के अनुसार 14 जून को चुनाव संबंधित नोटिफिकेशन को जारी कर जिला मुख्यालय पर चस्पा कर दिया गया है. साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू हो गई है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार उपचुनाव लड़ना चाहते हैं, वो नामांकन पत्र ले सकते हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 10 जुलाई को मतदान होगा. 13 जुलाई को मतगणना होगी. चुनाव की तिथियों का ऐलान होने के बाद ही जहां एक ओर मुख्य निर्वाचन कार्यालय चुनाव की तैयारी में जुट गया था तो वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियों ने भी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. वर्तमान समय में भाजपा ने दोनों ही विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. जबकि अभी तक कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम भी तय नहीं कर पाई है.

प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के मद्देनजर 342 पोलिंग बूथों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी. बदरीनाथ विधानसभा सीट में 210 पोलिंग बूथ और मंगलौर विधानसभा सीट में 132 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा. इसके साथ ही दोनों विधानसभा सीटों में कुल 2,22,075 सामान्य मतदाता और 2821 सर्विस मतदाता हैं, जो मतदान करेंगे. मंगलौर विधानसभा सीट पर कुल 119,930 सामान्य मतदाता और 255 सर्विस वोटर हैं. इसी तरह बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कुल 102,145 सामान्य मतदाता और 2566 सर्विस मतदाता हैं.

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना

  • उपचुनाव को लेकर आज यानी 14 जून से नामांकन की प्रक्रिया शुरू
  • नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जून रखी गई है
  • 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी
  • नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 26 जून रखी गई है
  • 10 जुलाई को दोनों विधानसभा सीटों पर मतदान होगा
  • 13 जुलाई को मतगणना के साथ ही चुनावी नतीजे जारी होंगे
  • 15 जुलाई तक निर्वाचन की प्रक्रिया होगी संपन्न

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img