03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में 30 क्षेत्रों में कोरोना ‘लॉक’, निरंतर बढ़ रहे हैं कंटेनमेंट जोन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : इस समय देहरादून के 30 क्षेत्रों में कोरोना ‘लॉक’ लगा है। यहां कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, ताकि संक्रमण बाहर न जाकर 14 दिन में यहीं समाप्त हो जाए। मंगलवार को भी दून में चार नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए। राहत की बात यह है कि तीन जगह के कंटेनमेंट जोन समाप्त भी किए गए। नए कंटेनमेंट जोन द दून स्कूल, 155/198 नव विहार इंदिरा कॉलोनी, 74/19 राजपुर रोड और मसूरी स्थित तिब्बतन होम्स बिल्डिंग चार्ली माउंट (चमन एस्टेट) में बनाए गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के बाद सरस्वती सोनी मार्ग, गीता कुटीर हरिपुरकलां और सी-177 गोविंद नगर रेसकोर्स में बनाए गए कंटेनमेंट जोन समाप्त कर दिए गए हैं। कंटेनमेंट जोन बनाकर कोरोना को लॉक करना बेहतर विकल्प है। मगर, संक्रमण की रफ्तार यदि इसी तरह बढ़ती रही तो कंटेनमेंट जोन की अधिक संख्या प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के लिए ही चुनौती खड़ी करेगी। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से अब तक देहरादून में कुल 36 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। इनमें से छह कंटेनमेंट जोन समाप्त भी किए जा चुके हैं। जोन समाप्ति की दर 16 फीसद है।

दून स्कूल में 52 पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, कंटेनमेंट जोन का विस्तार

द दून स्कूल में संक्रमण का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले यहां 13 छात्र व शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लिहाजा, जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए स्कूल के हॉस्टल के एक हिस्से को कंटेनमेंट जोन बना दिया था। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर स्कूल का निरंतर सर्विलांस कर छात्रों व शिक्षकों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में निरंतर सैंपल भी लिए जा रहे थे। उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल ने बताया कि स्कूल में कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर सामने आने के बाद अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 52 पहुंच गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट में की गई संस्तुति के क्रम में हॉस्टल के अतिरिक्त भाग को भी कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। अगले 14 दिन कंटेनमेंट जोन में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img