03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun Cyber : फेसबुक फ्रेंड के झांसे में आया ठेकेदार, निवेश के नाम पर गंवाए 1.20 करोड़ रुपए

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Cyber उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक ठेकेदार फेसबुक पर हुई दोस्ती के जाल में फंसकर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए गंवा बैठा। अब पीड़ित ने साइबर पुलिस से रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

पीड़ित ठेकेदार के अनुसार, जुलाई 2025 में फेसबुक पर उसकी पहचान सरोज मिश्रा नाम की एक युवती से हुई। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच फेसबुक मैसेंजर और फिर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। युवती ने खुद को बेंगलुरु निवासी बताया।

कुछ समय बाद युवती ने पीड़ित को “रियो चेन” नाम के निवेश प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी। उसने दावा किया कि इस प्लेटफॉर्म से उसे लाखों रुपए का फायदा हुआ है। भरोसा दिलाने के लिए उसने देवराज प्रताप नाम के व्यक्ति का संपर्क नंबर भी दिया, जिसने पीड़ित का रजिस्ट्रेशन कराकर निवेश शुरू करवाया।

लालच में आकर ठेकेदार ने 13 जुलाई 2025 को 10 हजार रुपए का पहला निवेश किया। शुरुआती निवेश पर मुनाफा दिखने के बाद उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक उसने अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपए निवेश कर दिए।

जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो साइबर ठगों ने उससे और पैसे जमा करने को कहा। ठगों ने दावा किया कि उसकी फाइल आरबीआई अधिकारियों के पास है और रकम निकालने के लिए 18 प्रतिशत जीएसटी जमा करना होगा। शक होने पर पीड़ित ने अतिरिक्त रकम देने से मना कर दिया, जिसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।

मामले में अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जांच की जा रही है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img