03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सर्राफा कारोबारी की हिम्मत के आगे हारे हथियारबंद बदमाश, तमंचे लेकर भाग उल्टे पांव, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड में बदमाशों को हौसले बुलंद होते जा रहे है. ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है. यहां दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर सर्राफा कारोबारी को लूटने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही सर्राफा कारोबारी ने हिम्मत दिखाई तो बदमाश वहां से भाग खड़े हुए. इस लूटकांड के प्रयास का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

सर्राफा कारोबारी से लूट के प्रयास का ये पूरा मामला हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव का है. पंजनहेड़ी गांव में सड़क किनारे एमके ज्वेलर्स के नाम से ज्वैलर्स की दुकान है. मंगलवार को यहीं पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस वारदात का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश दिनदहाड़े सर्राफा कारोबारी की दुकान के सामने आकर रूकते है. इसके बाद दो बदमाश तो बाइक से उतकर दुकान में चले जाते और एक बदमाश बाइक पर बाहर ही रूक जाता है.

दुकान में अंदर गए बदमाशों में से एक बदमाश तमंचा निकालता है और सर्राफा कारोबारी को दिखाता है. सर्राफा कारोबारी भी बदमाशों से डरने के बचाए हिम्मत दिखाता और उनसे भीड़ जाता है. तभी एक बदमाश तमंचे से सर्राफा कारोबारी के सिर पर वार करता है, जिससे सर्राफा कारोबारी घायल हो जाता और उसके सिर से खून भी निकलने लगता है. इसके बाद भी सर्राफा कारोबारी बदमाशों को आगे हार नहीं मानता है. आखिर में सर्राफा कारोबारी के साहस के आगे बदमाश हिम्मत हार जाते है और अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े होते है. सर्राफा कारोबारी बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागता है, लेकिन बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो जाते है.

इसके बाद कारोबारी ने जगजीतपुर पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी. पुलिस ने घायल कारोबारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया. घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी.च एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है.

पढ़ें-करोड़ों की लागत से बन रहा हल्द्वानी का रकसिया नाला, मॉनसून से पहले तैयार करने का लक्ष्य

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun Software इंजीनियर का अपहरण, लूट के बाद नदी में फेंका

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में अपराध की एक बेहद...

Topics

Dehradun Software इंजीनियर का अपहरण, लूट के बाद नदी में फेंका

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में अपराध की एक बेहद...

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img