03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, BJP के एक प्रत्याशी को भगोड़ा तो दूसरे को बताया बाहरी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड की मंगलौर और बदरीनाथ में 10 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं. जिसको लेकर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है. दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, उसके बाद अब भाजपा और कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों को ग्राउंड पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.

करन माहरा ने बीजेपी को कंसा तंज: बीते दिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. भाजपा के स्टार प्रचारक दोनों विधानसभाओं में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे, तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि उनके स्टार प्रचारक भी लगभग तय हो चुके हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारक पहले से ही तय हो रखे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

करन माहरा ने बीजेपी प्रत्याशियों पर कंसा तंज: उन्होंने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक हरीश धामी ,विधायक आदेश चौहान कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे. इस दौरान माहरा ने भाजपा पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने दोनों विधानसभाओं में कैडर प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं उतारे हैं तो फिर भाजपा के स्टार प्रचारकों का कोई फायदा नहीं होने वाला है.

करन माहरा ने मंगलौर बीजेपी प्रत्याशी पर तंज कंसते हुए कहा कि बीजेपी ने बाहर व्यक्ति को टिकट दिया है, जो संगठन के भी नहीं हैं और उत्तराखंड के भी नहीं हैं. कहा कि वो हरियाणा में लोकदल के विधायक जरूर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड में उनकी कोई पकड़ नहीं है. वहीं कहा कि बदरीनाथ में बीजेपी ने कांग्रेस के भगोड़े को टिकट दिया है. जिनकी पार्टी बदलने के कारण काफी छवि खराब है. जिस पार्टी ने उनकी पत्नी पर आरोप तय किए उसी पार्टी में वो शामिल हो गए. कहा कि किन कारणों से वो वहां गए, इस बात का आकलन भी जनता करेगी.

पढ़ें- सर्राफा कारोबारी की हिम्मत के आगे हारे हथियारबंद बदमाश, तमंचे लेकर भाग उल्टे पांव, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img