03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में शुरू हुई ‘इंडिया या भारत’ पर बहस, भरत यूथ क्लब ने कही ये बात

Spread the love

एफएनएन: इंडिया और भारत के नाम की लड़ाई राजधानी दिल्ली से निकलकर अब उत्तराखंड भी पहुंच गई है। अब उत्तराखंड में इंडिया की बजाय भारत शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर राजनीति तेज हो गई है। कोई इस बदलाव के पक्ष में है तो कोई इसके विरोध में। इन सभी के बीच भरत यूथ क्लब ने भारत का इस्तेमाल किए जाने का समर्थन किया है।

भरत यूथ क्लब ने इंडिया की बजाय भारत शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। कहा कि भारत शब्द के इस्तेमाल से कण्वाश्रम के विकास के द्वार खुलेंगे। क्योंकि राजा भरत के नाम से ही देश का नाम भारत पड़ा था। भारत शब्द को इस्तेमाल किए जाने पर भरत यूथ क्लब ने कण्वाश्रम में खुशी मनाई।

पीएम मोदी का जताया आभार

नगर निगम के पार्षद सौरभ नौडियाल के नेतृत्व में भरत यूथ क्लब के पदाधिकारी व पूर्व सैनिक कण्वाश्रम पहुंचे। जहां पर उन्होंने इंडिया की बजाय भारत शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। क्लब ने कहा कि इस बदलाव से भारत अपने पुराने दिनों में वापस जाएगा और गुलामी की यादों को भुला देगा।

इंडिया है अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक

सौरभ नौडियाल ने कहा कि भारत शब्द देश के लोगों के मनों में बसा हुआ है, जबकि इंडिया शब्द अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हटा कर अब भारत कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस प्रयास से राजा भरत की जन्म व क्रीड़ास्थली कण्वाश्रम के समग्र विकास के द्वार भी खुलेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

भरत यूथ क्लब ने कण्वाश्रम के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने वाले सुभाष बड़थ्वाल, पितृशरण जोशी, मनोज कंडारी, मयंक प्रकाश कोठारी को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, मनीष आर्य, अभिषेक नेगी, वीरेंद्र भारद्वाज, प्रमोद केष्टवाल, जेपी बहुखंडी, अश्वनी गौड़, राजेश गौड़ मौजूद रहे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img