03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कब्र से निकाला बालक का शव

Spread the love

बहन से दुराचार करते देख लेने पर कर दी गई थी हत्या

एफएनएन, बरेली : किशोरी से दुराचार करते देख लेने पर उसके पाँच वर्षीय भाई की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव क़ब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी अभी फरार है। घटना मंगलवार की है।गाँव के ही एक दबंग ने पड़ोस की रहने वाली किशोरी को उसके घर में ही दबोच लिया और दुराचार किया। पीड़िता के पाँच वर्षीय भाई ने इस कृत्य को देख लिया। दबंग ने पोल खुलने के डर से किशोरी को कमरे में बंद कर उसके भाई की गला दबा कर हत्या कर दी और शव पास की झाड़ी में फेंक दिया। परिजनों ने समझा कि छत से गिरकर मौत हुई है। उन्होंने शव को दफना दिया। बाद में किशोरी के बताने पर कोतवाली पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार घटना स्थल पहुँचे और किशोरी से पूछताछ की। हालाँकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव तो क़ब्र से निकलवाया परन्तु पीड़ित किशोरी को अभी तक मेडिकल के लिए नहीं भेजा है। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रभावी कार्रवाही होगी।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img