03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर एग्जाम के लिए डेट शीट जारी, इन डेट्स में होंगी परीक्षाएं

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली: सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल एग्जाम की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए लेटेस्ट अपडेट है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से सीएस दिसंबर सेशन के एग्जाम के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा तिथियों की जानकारी आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu पर नोटिफिकेशन जारी कर प्रदान की गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एग्जाम डेट के साथ ही आईसीएसआई की ओर से रिजर्व डेट की घोषणा भी की गई है। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति होने पर एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर, 1, 2, 3 जनवरी, 2025 को करवाया जा सकता है।

एक शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी परीक्षा

आईसीएसआई की ओर से सीएस दिसंबर एग्जाम एक शिफ्ट में संपन्न करवाया जाएगा। एग्जाम की टाइमिंग दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। 2 बजे से लेकर 2:15 तक 15 मिनट का समय उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

डेट शीट कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 एग्जाम डेट शीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां दिसंबर सेशन के टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

इस एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आईसीएसआई की ओर से शुरू की जाएगी। इस एग्जाम में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।

यह भी पढ़ें- गुरूद्वारा सिंह सभा प्रबन्धक कमेंटी द्वारा दरऊ रोड पर लगायी मीठे पानी की छबील

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun में वकील की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के शिमला बायपास रोड स्थित...

Uttarakhand ने रचा नया इतिहास, पहली बार नेपाल को भेजी गई रेनबो ट्राउट मछली की खेप

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Uttarakhand के मत्स्य पालन क्षेत्र ने...

Topics

assam के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत-बचाव कार्य जारी

एफएनएन, जोरहाट : assam के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना के...

IMA Passing Out Parade 2026 : 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img