03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दलित बच्ची से गैंगरेप, आंखें फोड़ी, जुबान काटी फिर हत्या

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लखीमपुर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी आंखें फोड़ दी गई और जीभ काट दी गई। यही नहीं उसके गले में फंदा डालकर खेतों में तब तक घसीटा गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। यह घटना ईसानगर थाने के इलाके की है। यहाँ रहने वाली यह नाबालिग घर से बाहर शौच को निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी बच्ची के गायब होने की खबर दी। आखिरकार गन्ने के एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। संतोष यादव और संजय गौतम नाम के युवकों पर परिजनों ने बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाया है।

मायावती ने बोला हमला

बीएसपी प्रमुख मायावती ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, कि दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद और शर्मनाक है. ऐसी घटनाओं से समाजवादी पार्टी और वर्तमान बीजेपी सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img