Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदहेज के खातिर पत्नी को घर से निकाला बाहर पति सहित तीन...

दहेज के खातिर पत्नी को घर से निकाला बाहर पति सहित तीन लोगो पर हुआ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, रूद्रपुर : दहेज के लोभी ससुराल वालो ने खेड़ा निवासी महिला को घर से बाहर निकाल दिया। महिला से पांच लाख रूपये व कार लेकर वापस आने को कहा। पीड़ित महिला ने पुलिस ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि 4 जनवरी 2020 को उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज से नूरी सैफनी जिला रामुपर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवारवालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। वही शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुरालवाले उसे कम दहेज देने का ताना देकर पांच लाख रूपये व कार की मांग करने लगे। जिस पर उसने व उसके परिवारवालो ने असर्मथता जताई। जिस पर उसके पति ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस बीच कुछ दोनो परिवार के कुछ लोगो द्वारा पंचायत कर ससुरालवालो को समझाया भी गया। लेकिन एक माह पूर्व उसके पति और ससुरालवालो ने उसे घर से बाहर यह कहकर निकाल दिया कि वापस पांच लाख रूपये व कार लेकर ही वापस आना। पीड़ित की तहरीर अनुसार पुलिस ने नूरी सैफनी जिला रामपुर निवासी विरासत अली, साबिर अली, बानो व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments