एफएनएन, ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के समीप स्थित शिवाजी नगर क्षेत्र की आबादी शनिवार की सुबह तेज धमाकों से दहल उठी। सभी लोग घर से बाहर निकल आए। यहां गली नंबर 18 ए में बने एक गौआश्रम से धुआं उठ रहा था। समझते देर नहीं लगेगी क्या घटना हुई है।
भीषण आग से अंदर बंधे तीन गोवंशी जल गए। आश्रम मलिक के द्वारा यहां अवैध रूप से मरीज और उनके तीमारदारों को ठहराया जाता है। करीब 12 लोग भीतर मौजूद थे। किसी तरह सभी ने भाग करके अपनी जान बचाई। एक साध्वी झुलस गई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

वहां मौजूद कुछ लोगों की पुलिस की टीम से नोक-झोंक हुई। किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना ने शिवाजी नगर क्षेत्र में अवैध रूप से चलने वाले इस तरह के पेइंग गेस्ट हाउस की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।