03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

साइबर ठगों ने दवा कारोबारी को ई-सिम एक्टिवेट कर ठगा, दो खातों से उड़ाए 25 लाख रुपये

Spread the love

एफएनएन, आगरा: अगर आप भी ई-सिम का इस्तेमाल करते हैं तो और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। साइबर ठगी का शिकार आगरा के दवा व्यापारी हुआ है। ठगों ने उनके दो बैंक खातों से 25 लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए हैं। साइबर सेल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

ताजगंज के शंकर ग्रींस कॉलोनी निवासी हिमांशु गुप्ता पिता संजय के साथ कोतवाली क्षेत्र में संजय फॉर्मा नामक दवा की फर्म संचालित करते हैं। बैंकिंग का सारा काम वो ही देखते हैं। हिमांशु ने बताया कि 13 जुलाई की शाम सात बजे अचानक उनके आईफोन मोबाइल के नेटवर्क टावर आना बंद हो गए।

14 जुलाई को रविवार होने के कारण 15 जुलाई को उन्होंने नई सिम इश्यू करवाई। 16 जुलाई को उनके मोबाइल पर बैंक के संदेश आए तो जानकारी हुई कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ठगों ने की ऑनलाइन खरीदारी

ठगों ने उनके बंधन बैंक और एक्सिस बैंक के खातों से कई कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी की और कई खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई है। खाते से 25 लाख पांच हजार से अधिक रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने साइबर सेल पुलिस को शिकायत की है। पुलिस एनसीआर दर्ज कर रकम को होल्ड करवाने का प्रयास कर रही है। आरोपित की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

ई-सिम एक्टिवेट कर ठगा

हिमाशु ने बताया कि जानकारी करने पर एयरटेल के उपभोक्ता सहायता नंबर पर जानकारी मिली कि 13 जुलाई को कंपनी के ऐप के माध्यम से उनके नंबर की ई-सिम एक्टिवेट की गई थी। इसी कारण उनकी सिम बंद हो गई थी। शातिर दो दिन तक उनके खातों से रकम निकालते रहे पर जानकारी नहीं हुई।

ऐसे होता है ई-सिम का इस्तेमाल, साइबर एक्सपर्ट ने दी जानकारी

साइबर एक्सपर्ट अभिषेक गुप्ता ने बताया…

  • ई-सिम साफ्टवेयर की तरह इस्तेमाल होती है।
  • ई-सिम शुरू करने के बाद मोबाइल में सिर्फ एपलिकेशन डाउनलोड करनी होती है और सारा डाटा, कॉल करने और रिसीव करने के साथ संदेश और उस सिम से पूर्व में इस्तेमाल की जा रही सभी मोबाइल ऐप की जानकारी कर उन्हें चलाया जा सकता है।
  • हैकर बहाने से फोन हैक कर कांटेक्ट को हैक करते हैं। बहाने से क्यूआर कोड लेकर ई-सिम एक्टिवेट कर लेते हैं। इसके बाद बैंक की ऐप से ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से खाते खाली कर देते हैं।

साइबर एक्सपर्ट अभिषेक गुप्ता का कहना है कि ई-सिम का इस्तेमाल चुनिंदा मोबाइल जैसे आई फोन आदि में ही होता है। इसमें कंपनी के ऐप के माध्यम से व्यक्ति अपनी ई-सिम बना लेते है। यह एक तरह सॉफ्टवेयर की तरह इस्तेमाल होती है।

ये भी पढ़ेंः- इन दिनों दिल्ली में भ्रष्टाचार चरम पर, तीन पुलिस थानों में CBI के छापे, पांच पुलिसकर्मी रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img