03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दरिंदगी: चार साल की बच्ची से 70 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म

Spread the love

एफएनएन, बदायूं : बदायूं के उझानी इलाके में 70 साल के बुजुर्ग ने शनिवार शाम अपने घर में पड़ोसी की चार वर्षीय मासूम बेटी से दुष्कर्म किया। बदहवास हाल में अपने घर लौटी मासूम को उसकी मां ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उसने पति के लौटने पर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी टीकाराम को गिरफ्तार कर लिया।

मासूम बच्ची शनिवार को पड़ोसी टीकाराम के घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि घर में अकेले बुजुर्ग टीकाराम ने बच्ची को गोद में उठा लिया। उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ हैवानियत की। एक अन्य बच्ची के शोर मचाने पर मां मौके पर पहुंच गई। वह अपनी बेटी को घर लेकर लौटी तो उसके गुप्तांग से खून बहता नजर आया। उस वक्त मासूम बच्ची का पिता घर पर नहीं था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

  • आरोपी को भेजा गया जेल 

अगले दिन शाम को बच्ची का पिता घर लौटा तो पत्नी से जानकारी मिलते ही वह पहले इलाके की पुलिस चौकी पर पहुंचा, फिर कोतवाली आकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीकाराम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीकाराम का भी मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

  • मासूम की मां ने रात में की थी 112 पर कॉल
मासूम बच्ची की मां ने रात में ही 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों से जानकारी भी की थी। उस वक्त बच्ची की मां ने पुलिसकर्मियों से कह दिया था कि वह पति के लौट आने पर तहरीर दिलवाएंगी। इसी वजह से कोतवाली पुलिस भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर पाई, लेकिन उस पर नजर रखने के लिए मुखबिर सक्रिय कर दिए गए थे।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img