एफएनएन, संभल : संभल में रमजान के अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। इसे देखते हुए जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों के आसपास तीन कंपनी पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
रमजान माह के आखि री जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को संभल में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर की जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।






