03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद में कोरोना बेकाबू, फैक्ट्रियां 30 अप्रैल तक बंद

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद : जिले में कोरोना महामारी के चलते हालात बेकाबू हो जाने को देखते हुए कई निर्यातकों ने आज शुक्रवार से तीस अप्रैल तक अपनी फैक्ट्रियां बंद देने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद में निर्यातकों की संस्था यंग एंटरप्रिन्योर सोसाइटी (यस) की ओर से इसके नेशनल चेयरमैन नीरज खन्ना ने कोरोना संक्रमण के हालात बेकाबू होने को देखते हुए सदस्यों से अपनी फैक्ट्रियां स्वत: ही बंद रखने का आह्वान किया।
इस पर संस्था के सभी सदस्य निर्यातकों ने अपनी सहमति व्यक्त की है। यस मुरादाबाद के चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर अत्यधिक प्रबल होने की वजह से बड़ी संख्या में निर्यात फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इसके चलते फैक्ट्रियों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि सेल्फ लॉकडाउन की स्थिति में किसी भी एक्सपोर्ट कंपनी की तरफ से अपने यहां कार्यरत कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाएगा जिसके चलते उन्हें इस दौरान कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा। निर्यातकों से संबंधित अन्य संस्थाओं से भी सेल्फ लॉकडाउन अपनाकर फैक्ट्रियां बंद करने की अपील की गई है ताकि, बेतहाशा फैलती कोरोना महामारी की वजह से एक्सपोर्ट इंडस्ट्री पर और अधिक बुरा असर पड़ने से रोका जा सके।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img