03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील, रद्द की जाएं सीबीएसई की परीक्षाएं

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हालातों के बीच मंगलवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस की| उन्होंने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि इस बार की कोरोना लहर बहुत ज्यादा खतरनाक है| इस लहर में युवा और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं| इस बार 65 प्रतिशत मरीज 45 साल से कम उम्र के है| सीएम ने अपील की है कि आप जब भी घर से बाहर निकलें कोविड दिशानिर्देशों का पालन जरूर करें| उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 24 घंटों कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं| इसलिए अगर आप 45 साल से ऊपर हैं तो इसका टीका जरूर लगवाएं|

सीएम केजरीवाल ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली के 6 लाख बच्चे सीबीएसई की परीक्षा में बैठेंगे| एक लाख के करीब अध्यापक इसमें शामिल होंगे। इससे बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है| लिहाजा मैं केंद्र सरकार से अपील करुंगा कि की सीबीएसई  परीक्षाएं रद्द की जाए| उन्होंने कहा कि कुछ और तरीका निकाला जाए या इंटरनल असेसमेंट के आधार पर बच्चों को पास किया जाए लेकिन सीबीएसई  के एग्जाम कैंसिल करने बहुत जरूरी हैं| कई देशों ने अपने एग्जाम कैंसिल कर दिए हैं कई राज्य सरकारों ने अपने बोर्ड के एग्जाम कैंसिल कर दिए हैं इसलिए सीबीएसई  के एग्जाम भी कैंसिल किए जाएं|

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img