03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कॉलेज के वार्षिक समारोह में कोरोना अटैक, 43 मेडिकल छात्र संक्रमित

एफएनएन, दिल्ली : कॉलेजों के वार्षिक समारोह भी कोरोना के हब बनते जा रहे हैं। ऐसे ही एक समारोह के बाद जब छात्रों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया तो 43 छात्र संक्रमित पाए गए। मामला तेलंगाना के करीम नगर जिले के चलमेदा आनंद राव इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का है। इसके बाद प्रबंधन को क्‍लास सस्‍पेंड करने और कैंपस को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। करीब एक सप्‍ताह पहले कॉलेज का वार्षिक दिवस समारोह आयोजित हुआ था, यही कोरोना संक्रमण फैलने का कारण माना जा रहा है।

तेलंगाना के पब्लिक हेल्‍थ डायरेक्‍टर डॉ. जी. श्रीनिवास ने नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के डेल्‍टा के मुकाबले में करीब छह गुना अधिक संक्रामक होने का जिक्र करते हुए कहा कि जनवरी माह के मध्‍य तक और केस आने की आशंका है और फरवरी माह में केसों की संख्‍या में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में सभी को सुरक्षा के लिहाज से सतर्क होना पड़ेगा।
तेलंगाना में करीम नगर जिले के डिस्ट्रिक्‍ट और हेल्‍थ ऑफिसर डॉक्‍टर जुवेरिया ने बताया कि सरकार को वार्षिक दिवस समारोह और इसमें इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों के एकत्रित होने के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। इस समारोह में शामिल कई लोगों ने मास्‍क भी नहीं पहना हुआ था। उन्‍होंने बताया कि अब तक 200 लोगों का टेस्‍ट किया गया है। सोमवार को कैंपस के सभी 1000 लोगों के टेस्‍ट के लिए विशेष कैंप लगाया गया है। सभी स्‍टूडेंट्स और स्‍टाफ का टेस्‍ट किया जा रहा है और सेनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक में मेडिकल कॉलेज में भी फ्रेशर पार्टी में कई छात्र और अस्पताल का स्टाफ संक्रमित मिला था। संक्रमित पाए गए करीब पौने तीन सौ छात्र व स्टाफ को कोरोना वैक्सीन की दो डोज लग चुकी थी। वहीं, महाराष्ट्र में वृद्धा आश्रम में 67 लोग संक्रमित मिले थे। इनमें 62 की उम्र 60 साल से अधिक है। इन सभी को कोरोना वैक्सीन की दो डोज लग चुकी थी। ऐसे में आमजन के साथ ही वीआइपी को कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img