03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बिना सत्यापन रख लिए थे कुक और हेल्पर, सिद्धू बार से ले उड़े चार लाख से ज्यादा की रकम

  • दोनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

एफएनएन, रुद्रपुर : आवास विकास स्थित सिद्धू बार से चार लाख से अधिक की रकम चोरी जाने का मामला सामने आया है। चोरी करने वाले और कोई नहीं, बल्कि बार का ही कुक और हेल्पर हैं, जो फिलहाल फरार हैं। खास बात यह है कि इन दोनों का ही सत्यापन नहीं कराया गया था। अब पुलिस के लिए यह मामला चुनौती बना है और इसकी जांच की जा रही है। नैनीताल-रामपुर मार्ग पर स्थित सिद्धू बार के मैनेजर अनिल जोशी की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई है।

घटना 15 जून की है। सिद्धू बार में काम करने वाले ग्राम धूरासंगरौली, लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा निवासी बसंत पांडे सिद्धू बार में कुक के पद पर कार्यरत था। दूसरा युवक मनीष है, जो हेल्पर था। दोनों बार की तीसरी मंजिला पर बने कमरे में रहते थे। मोटर चलाने के कारण किचन की चाबी इन्हीं के पास रहती थी और किचन से बार कक्ष की ओर एक रास्ता भी है। 15 जून को 6:20 पर उक्त दोनों लोग कैश काउंटर में रखे 4,01,700 रुपए निकाल कर चंपत हो गए। यह पैसा एक दिन पहले ही बियर करने के लिए रखा गया था। दोनों युवकों ने कैश काउंटर का ताला तोड़कर धनराशि चोरी की और फरार होने के साथ ही अपने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिए।

पुलिस को दी गई तहरीर में अनिल जोशी ने कहा है कि उक्त दोनों व्यक्तियों को 1 माह पूर्व भी रखा गया था। सत्यापन के लिए उनसे आधार कार्ड मांगा गया लेकिन यह दोनों टाला-मटोली करते रहे। सत्यापन नहीं हो सका। अनिल जोशी के मुताबिक पूर्व में मोहन सिंह निवासी दन्या, अल्मोड़ा कुक के पद पर कार्यरत था, बेटी की शादी में वह घर गया हुआ है, उसने ही मनीष को किसी पीजी में रखवाया था और मनीष के ही कहने पर बसंत को कुक के रूप में रखा गया था। तय हुआ था कि मोहन सिंह के आने पर बसंत पांडे वापस चला जाएगा।

फिलहाल इस घटना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि इस मामले में बार स्वामी पर भी कार्रवाई हो सकती है , वजह कर्मचारियों का सत्यापन न कराने से जुड़ी है। इस संबंध में जब मैनेजर अनिल जोशी से बात की गई तो उनका कहना था कि यह उनका आपसी मामला है, अपने ही कर्मचारी हैं। फिलहाल यह पूरी घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img