03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आई लव मोहम्मद पोस्टर से विवादः बरेली के बाद अब मऊ में भी बवाल

Spread the love

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में “आई लव मोहम्मद” अभियान के समर्थन में हो रही पोस्टरबाजी और प्रदर्शन ने हालात तनावपूर्ण बना दिए हैं। बरेली के बाद अब मऊ में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं। मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद युवाओं की भीड़ ने उपद्रव की कोशिश की, जबकि बरेली में एक मस्जिद के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया।

मऊ में जुमे की नमाज़ के बाद पथराव और लाठीचार्ज

मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद लगभग 15-20 साल के सैकड़ों युवा एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत रहने और घर लौटने को कहा, लेकिन विरोध में नारेबाज़ी तेज हो गई। अचानक किसी ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से आसपास के बाजार को बंद कर दिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। फिलहाल मोहम्मदाबाद गोहना में शांति है, लेकिन स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

बरेली में जुमे के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प

बरेली जिले में भी शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद एक मस्जिद के बाहर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी। स्थानीय धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर कई प्रदर्शनकारी “आई लव मोहम्मद” अभियान के समर्थन में मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए। मौलाना तौकीर रजा के आवास और मस्जिद के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और नारेबाजी के बाद पथराव की घटनाएं हुईं। पुलिस ने नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान बरेली से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जिनमें प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी आमने-सामने दिखे।

अखिलेश यादव का बरेली घटना पर प्रतिक्रिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बरेली की घटना पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “सरकार द्वारा ताक़त का इज़हार करना उसकी कमजोरी की निशानी है। सरकारें लाठीचार्ज से नहीं, सौहार्द और सद्भाव से चलती हैं। यह अत्यंत निंदनीय है।” अखिलेश की यह टिप्पणी राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर बढ़ रहे तनाव को दर्शाती है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img