03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पार्टी में अंदरूनी कलह को बढ़ावा दे रही कांग्रेस नेता सीपी शर्मा की पोस्ट

  • पोस्टर से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ का फोटो और नाम गायब

एफएनएन, रुद्रपुर : कांग्रेस में चल रही कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के पदाधिकारी ही अपने वरिष्ठ को नीचा दिखाने में लगे हैं। इसकी बानगी है स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड असंगठित कामगार कॉन्ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा की पोस्ट, जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, किशोर उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल, देवेंद्र यादव, हिमांशु गाबा के नाम व फोटो चस्पा हैं, लेकिन पूर्व मंत्री और सर्वमान्य नेता तिलक राज बेहड़ का फोटो और नाम गायब है। यही नहीं शहर में लगी उनके होल्डिंग से भी तिलकराज बेहड़ गायब हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि सीपी शर्मा ने अपनी इस पोस्ट में एक और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी का फोटो तो लगाया है, लेकिन तिलकराज बेहड़ को तवज्जो देना उचित नहीं समझा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि निचले पायदान के नेता जी अपने सीनियर का सम्मान नहीं करेंगे तो भला 2022 का मिशन कैसे पूरा होगा ? आपको बता दें कि कांग्रेस की जिला इकाई और महानगर इकाई में आपसी द्वंद्व चल रहा है। सीपी शर्मा कार्यकारी जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा खेमे से जुड़े हैं, ऐसे में तिलक राज बेहड़ का फोटो और नाम गायब होना तमाम सवाल पैदा करता है। बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर इस खींचतान के चलते कैसे आगामी चुनाव में सरकार बनाने का सपना साकार हो पाएगा ? आपको बता दें कि यह वही सीपी शर्मा हैं, जो कभी तिलक राज बेहड़ की प्रशंसा करते नहीं सकते थे… लेकिन समय बड़ा बलवान होता है।

Hot this week

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img