03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार चंडी घाट चौक पर दर्दनाक हादसा, बस के इंतजार में बैठे दो यात्रियों के चालक की लापरवाही से कट गए पैर

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार चंडी घाट चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बस के इंतजार में चौराहे पर पैर लटकाकर बैठे दो यात्रियों के चालक की लापरवाही से पैर कट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया। दरअसल, नजीबाबाद की ओर से देहरादून जाने वाले और देहरादून से नजीबाबाद-बिजनौर जाने वाले यात्री अक्सर चंडी घाट चौक पर वाहन बदलते हैं। सोमवार की सुबह चौराहे पर बैठे कई यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक प्राइवेट बस चौराहे के पास आकर रुकी। चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को चौराहे से बिल्कुल सटा दिया। इससे पैर लटकाकर चौराहे पर बैठे यात्रियों के पैर बस की एक साइड में दब गए, जिससे चीख-पुकार मच गई। बमुश्किल बस को आगे-पीछे कर हटाया गया। पर, एक महिला और युवक के पैर चौराहे और बस के बीच बुरी तरफ फंस गए और कुचले जाने के कारण दोनों पैर कट गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि गंभीर हालत देखते हुए दोनों को एम्स रेफर कर दिया गया है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img