03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उत्तराखंड में घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से संचालित की जाने वाली घसियारी कल्याण योजना की लांचिंग अगले माह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस मौके पर 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन भी किया जाएगा। सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को विधानसभा में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।

सहकारिता मंत्री डा रावत के अनुसार यह कार्यक्रम पौड़ी अथवा अल्मोड़ा में से किसी एक स्थान पर किया जाएगा। जगह का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा। घसियारी कल्याण योजना के तहत 20 हजार महिलाओं को घसियारी किट प्रदान की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं की लांचिंग के मद्देनजर तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक हर ब्लाक मुख्यालय में किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सहकारी बैंकों की 20 नई शाखाओं का भी सितंबर में उद्घाटन किया जाएगा। इस माह की 20 तारीख को नई एटीएम वैन का उद्घाटन भी प्रस्तावित है।इस मौके पर अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ला ने जानकारी दी कि घसियारी योजना की लांचिंग के लिए 20-20 किलो साइलेज के 500 बैग तैयार किए गए हैं। यह किट बनाने का कार्य पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा व चम्पावत के 50 सेंटर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के आकार लेने पर पहाड़ की महिलाओं को मवेशियों के लिए घास लेने जंगल नहीं जाना पड़ेगा।

अपर निबंधक ईरा उप्रेती ने बताया कि बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। 390 समितियां इसके लिए तैयार हैं और शेष में कंप्यूटराइजेशन का कार्य 10 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम समेत सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img