Monday, June 9, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेसी नेताओं को पाबंद करने के खिलाफ सैकड़ों मज़दूर उतरे सड़कों पर

कांग्रेसी नेताओं को पाबंद करने के खिलाफ सैकड़ों मज़दूर उतरे सड़कों पर

एफएनएन,रुद्रपुर : अशोका लीलैंड के डिप्लोमा धारी युवाओं की आवाज़ उठा रहे कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, जिला महासचिव सुशील गाबा एवं इंटक जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही से आक्रोशित अशोका लीलैंड के 700सेअधिक श्रमिक कांग्रेसी नेताओं के समर्थन हेतु सड़कों पर उतर आए। उन्होनें इस कार्यवाही का जमकर विरोध करते हुए संघर्ष का एलान कर दिया। आज प्रातः ही समस्त श्रमिक अशोका लीलेण्ड के समीप एकत्र हुए। जहां कांग्रेसी नेता सुमित हरदेश, ओंकार ढिल्लों, रोहित भट्ट आदि भी पहुंच गए। यह जानकारी मिलते ही परगना मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन भी अशोका लीलेण्ड पहुँच गए। प्रशासन नें अशोका लीलैंड पर धरना न देने का नोटिस चस्पा कर दिया, साथ ही कांग्रेसी नेताओं व श्रमिकों को वार्ता का न्यौता दे दिया। वहां सुमित हर देश ,ओंकार सिंह ढिल्लों ,रोहित भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments