03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 400 से अधिक नए केस, 2 और लोगों की हुई मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली :  दिल्‍ली में कोरोनावायरस के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है| देश की राजधानी में लगातार दूसरे दिन 400 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं| बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 431 नए केस सामने आए है जबकि दो लोगों को कोरोना के कारण जान गंवानी पड़ी है| पिछले 24 घंटे के 431 नए मामलों को मिलाकर दिल्‍ली में अब तक कोरोना के कुल 6,42,870 मामले आ चुके हैं| पिछले 24 घंटे में 356 मरीज ठीक हुए हैं| इस संख्‍या को मिलाकर अब तक कुल 6,29,841 मरीज ठीक हो चुके हैं| दिल्‍ली में अब तक कोरोना के कारण 10,936 लोगों की जान गई है| दिल्‍ली में अब कोरोना के 2093 एक्टिव मामले हैं| पिछले 24 घंटों की बात करें तो यहां 72,031 टेस्‍ट हुए, अब तक हुए कुल 1,31,53,544 कोरोना टेस्‍ट किए जा चुके हैं| दिल्‍ली में रिकवरी रेट इस समय 97.97% है जबकि एक्टिव मरीजों का प्रतिशत  0.32% है| देश की राजधानी में डेथ रेट 1.70% और पॉजिटिविटी रेट 0.60%  है| गौरतलब है कि दिल्‍ली में कल गुरुवार को भी 24 घंटों में 409 नए मरीज सामने आए थे| इससे पहले 8 जनवरी को 400 से अधिक मामले (444 केस) सामने आए थे| दिल्‍ली के साथ ही पूरे देश में कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्‍या में प्रशासन/सरकार की नींद उ़ा दी है| देश में कोरोनावायरस के नए मामलों में जारी तेजी के बीच संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.13 करोड़ के पार पहुंच गए हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19  के 23,285 नए मामले दर्ज होने के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 1,13,08,846 हो गई है. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 117 मरीजों की वायरस के चलते मौत हुई है| देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,58,306 लोगों की मौत हो चुकी है| स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 15,157 मरीज ठीक हुए हैं| इसी के साथ भारत में अब तक 1.09 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना महामारी को मात देने में सफल हुए हैं, जिससे रिकवरी रेट 96.86 प्रतिशत हो गया| दैनिक आधार पर, नए मामलों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या कम होने से एक्टिव केस बढ़े हैं| देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 1,97,237 हो गए हैं|

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img