Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में महिला सहायता समूह का सराहनीय प्रयास, प्रधानमंत्री खुश, आज समूह...

रुद्रपुर में महिला सहायता समूह का सराहनीय प्रयास, प्रधानमंत्री खुश, आज समूह की महिलाओं से करेंगे बात

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद की एक महिला सहायता समूह से इतना प्रभावित हुए है कि वह 12 अगस्त को समूह की महिलाओ के साथ वर्चुवल मोड पर बातचीत कर उनसे ग्रोथ सेंटर के बारे में जानकारी भी लेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहा जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है तो वही समूह की महिलाओ में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर की महिला समूह नारी शक्ति के साथ प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को वर्चुवल मोड़ पर बातचीत करेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। दरअसल इसके पीछे वजह ये है कि जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित महिला सहायता समूह द्वारा 1 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बेकरी ग्रोथ सेंटर की सुरुआत की थी। महिलाओं काे रोजगार मुहैया कराने के साथ साथ सेंटर ने बहुत कम समय मे 10 लाख रुपये का शुद्ध प्रॉफिट कमाया है। कोविड के बाद महिला सहायता समूह द्वारा आठ माह में मंडुए के 88 हजार बिस्किट के पैकेट तैयार कर 89 लाख 32 हजार का टर्नओवर किया है। जबकि शुद्ध लाभ 10 लाख रुपये से अधिक का हुआ है। मौजूदा समय मे समूह द्वारा जुलाई, 2021 में आइसीडीएस की ओर से 55 हजार मल्टीग्रेन बिस्किट के आर्डर मिले हैँ, जिसमें से अब तक 11 हजार पैकेट तैयार किया जा चुका है। जिसकी कीमत 46 रुपये के हिसाब से 50 लाख 60 हजार रुपये है। ग्रोथ सेंटर अब तक 89 लाख 32 हजार का टर्नओवर सिर्फ आठ माह में कर चुका है। जिसमे उसका शुद्ध लाभ 10 लाख 12 हजार का हुआ है। महिला सहायता समूह की संचालिका चन्द्रमणि दास ने बताया कि जैसे ही उनको जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके समूह नारी शक्ति के काम से काफी प्रभावित हुए है और वह बातचीत करना चाहते है तो उनका समूह पूरी तरह झूम उठा है। उन्होंने बताया कि उनके समूह को काफी खुसी है कि उत्तराखंड में एक मात्र समूह है जो लगातार तरक्की कर रहा है।

एनआरएलएम व डीआरडीए अधिकारी हिमांशु जोशी ने बताया कि महिला सहायता समूह द्वारा बेहतर कार्य करते हुए बेकरी ग्रोथ सेंटर को आगे बढ़ाया है। बेकरी के बिस्किट आगनबाडी केंद्रों से 1 से 3 साल के बच्चों को वितरित किया जाता है। इससे महिलाओ को रोजगार मिल रहा है जबकि बच्चो को पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिल जाता है। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समूह की महिलाओ के साथ संवाद करेंगे जिसकी तैयारी की जा रही है। महिला सहायता समूह नारी शक्ति द्वारा संचालित बेकरी ग्रोथ सेंटर की शुरुआत अक्टूबर 2020 में हुई थी शुरुआत में सिर्फ 15 महिलाओ से बेकरी का काम शुरू किया गया। लेकिन बिस्किट की डिमांड बढ़ने से बेकरी ग्रोथ सेंटर को दो पालियों में चलाया गया। मौजूदा समय में ग्रोथ सेंटर 30 महिलाओ को साढ़े सात हजार रुपये सेलरी दे रहा है। इसके अलावा सेंटर द्वारा एक फ़ूड वैन खरीदा गया है जो पन्तनगर स्थित सिडकुल में खाना बना कर सप्लाई करता है। साथ ही जल्द समूह सिडकुल स्थित फेक्ट्रियो में टिफिन सर्विस की योजना तैयार कर रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments