03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रप्रयाग हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, प्रशासन को दिए ये निर्देश, 14 की हो चुकी है मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लखनऊ: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था. इसमें देर शाम तक 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जिसमें उत्तर प्रदेश के भी यात्री शामिल हैं. 5 गंभीर रूप से घायल हैं तो 7 सामान्य घायल बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. साथ ही सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं.

सीएम योगी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गुरुग्राम से तुंगनाथ जा रहे थे तीर्थयात्री

जानकारी के मुताबिक वाहन गुरुग्राम से तुंगनाथ जा रहा था. इसमें कुल 26 लोग सवार थे. वाहन शनिवार को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई. 2 मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. 7 घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एयर लिफ्ट किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में यूपी के कुल 11 तीर्थयात्री शामिल थे. जिसमें स्मृति त्रिपाठी, मोहिनी पांडे(प्रतापगढ़), स्मृति शर्मा(सोनभद्र), आकांक्षा(झांसी), की मौत हो गई. जबकि एयरलिफ्ट किए गए घायलों के नाम आदित्य (उत्तर प्रदेश) और छवि (झांसी, उत्तर प्रदेश)है. वहीं जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती घायलों के नाम वंदना शर्मा(जीबी नगर, उत्तर प्रदेश), महिमा त्रिपाठी(उत्तर प्रदेश), कु. शुभम सिंह(जीबी नगर, उत्तर प्रदेश), नमिता शर्मा(झांसी, उत्तर प्रदेश), लक्ष्य अग्रवाल (मथुरा, उत्तर प्रदेश)है.

ये भी पढ़ें:- राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की नो एंट्री, गेट आगामी 15 नवम्बर को खोले जाएंगे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img