एफएनएन, हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीसीआर भवन में मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की।
कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके साथ उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख कार्यों का शिलान्यास किया। 234.55 करोड़ की लागत के इन स्थायी प्रकृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है।







