03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: ओलंपिक मेडलिस्ट सरबजोत से सीएम धामी ने की बात, शानदार उपलब्धि की दी बधाई

एफएनएन, देहरादून: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद देश भर में पदक विजेताओं की चर्चा हो रही है. सरबजोत सिंह भी सुर्खियों में हैं. पेरिस ओलंपिक में कमाल कर भारत लौटे सफल शूटर सरबजोत सिंह का भव्य स्वागत हुआ. जिसके बाद सरबजोत सिंह देहरादून पहुंचे. यहां उन्होंने जीत का जश्न मनाया. आज सीएम धामी ने भी ओलंपिक मेडलिस्ट सरबजोत सिंह से फोन पर बात की.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलंपिक-2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक अर्जित करने वाले देश के सपूत सरबजोत सिंह से फोन पर बात कर उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. साथ ही सीएम धामी ने ओलंपिक मेडलिस्ट सरबजोत सिंह के साथ उनके भविष्य को लेकर भी चर्चा की.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें सरबजोत सिंह हरियााणा के अंबाला जिले के रहने वाले हैं. सरबजोत सिंह देहान गांव से आते हैं. सरबजोत सिंह का जन्म 30 सितंबर 2001 में हुआ. सरबजोत सिंह के पिता किसान हैं. सरबजोत सिंह ने चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज से स्कूलिंग की है. 2023 में सरबजोत सिंह हाई एजुकेशन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे. जहां उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन की.

पढे़ं- साइबर ठगों ने देहरादून की महिला को 30 घंटे तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’, अपने खाते में डलवाए 10.50 लाख रुपए

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img