Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीएम धामी ने कई फिल्म स्टार्स से की मुलाकात, अब फिल्म शूटिंग...

सीएम धामी ने कई फिल्म स्टार्स से की मुलाकात, अब फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई फिल्म स्टार्स से मुलाकात की है. उन्होंने इस मुलाकात के दौरान राज्य में नई फिल्म नीति को आकार देने पर चर्चा की है. इसके साथ ही राज्य को फिल्म शूटिंग के लिए डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने पर बात हुई है. फिल्म स्टार्स के साथ मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर शेयर की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

फिल्म स्टार्स के साथ मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा, ‘शासकीय आवास पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राज कुमार राव, विजय राज, तृप्ति डिमरी और मल्लिका शेरावत ने भेंट की. इस दौरान सभी कलाकारों से प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई.’ इस मुलाकात की चार तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं.

 

 

उन्होंने इस मुलाकात के बारे में आगे जानकारी देते हुए लिखा, ‘उत्तराखण्ड को बेहतर फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं. फिल्मकारों के लिए प्रदेश में नई फ़िल्म नीति तैयार की गई है, निश्चित तौर पर राज्य में फ़िल्मों की शूटिंग में वृद्धि से स्थानीय लोगों को रोज़गार के नये अवसर प्राप्त होंगे.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

 

  • साइंस सिटी का शिलान्यास

दरअसल, राज्य में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई अहम बिंदुओं पर राज्य सरकार काम कर रही है. बीते दिनों ही चंपावत साइंस सिटी का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया था. मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि विज्ञान केंद्र चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट बने.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि विज्ञान, विकास का मूल आधार है. विज्ञान, संवेदनशील तरीकों से समस्याओं का समाधान करने में मदद करता है. चंपावत का विज्ञान केंद्र राज्य में देहरादून, अल्मोड़ा के बाद तीसरा विज्ञान केंद्र होने जा रहा है. देश की 5वीं साइंस सिटी देहरादून में बनेगी. प्रदेशभर के प्रतिभाशाली छात्रों को वैज्ञानिक क्रांति की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार काम जारी हैं.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments