03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी ने की घोषणा, पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी के नाम पर होगा पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर जिले का पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र अब पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण स्व. तिवारी के नाम करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि स्व. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री के रूप में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया था। उस समय नारायण दत्त तिवारी ही मुख्यमंत्री थे। तिवारी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नवसृजित राज्य में औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। सीएम ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।

  • चुनावी साल में सीएम धामी ने बदली सियासी परिपाटी

सीएम धामी की इस घोषणा को राजनीतिक जानकार सियासी मायने भी देखा जा रहा है। स्व. तिवारी की सोमवार को जन्मदिवस और पुण्य तिथि है। 18 अक्तूबर 2018 को उनका निधन हुआ था। उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे तिवारी का राजनीति में एक अलग पहचान थी। राज्य गठन के बाद 2002 में पहली निर्वाचित सरकार तिवारी मुख्यमंत्री बने। पर्वतीय राज्य में औद्योगिक विकास की नींव स्व. तिवारी ने रखी थी। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में राज्य में कई बड़े उद्योग स्थापित हुए थे। पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री धामी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को स्व. तिवारी के नाम रखने की घोषणा कर उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। आमतौर पर सियासी प्रतिद्वंद्वता के चलते विपक्षी दल के नेेता को विकास श्रेय देकर नामकरण करने से गुरेज करती है, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी साल में इस सियासी परिपाटी को बदला है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जिस पर विपक्ष के दिग्गज नेताओं का सम्मान कर भावनात्मक रूप से श्रेय लिया है। उसी तरह से धामी ने भी कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. नारायण दत्त तिवारी को सम्मान दिया है।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img