03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सचिवालय कूच के दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी और पुलिस में झड़प, कार्यकर्ता हुए चोटिल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बेरोजगारी भत्ता, रोजगार समेत विभिन्न मामलों को लेकर सचिवालय कूच कर रहे राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच को निकले। सचिवालय से कुछ पहले सुभाष रोड पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोक लिया।

  • अफरातफरी की स्थिति

इससे पहले बैरिकेडिंग पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी भोजन माताओं को भी रोका हुआ था। जो वहीं धरने पर बैठी हुई थीं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचने पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।

  • पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक

कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग से आगे जाने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक होने लगी। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकार दी। इस दौरान एक महिला दरोगा ने पार्टी के एक कार्यकर्ता को जमकर पीटा।

  • घटनाक्रम में सात-आठ लोग चोटिल

अधिकारियों के रोकने के बाद भी महिला दरोगा कुछ देर तक इस कार्यकर्ता को पीटती रही। इससे दूसरे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में सात-आठ लोग चोटिल हुए हैं। जिनमें से कुछ लहूलुहान भी हुए हैं। फिलहाल मौके पर अफरातफरी की स्थिति है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img