03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बड़ा सवाल : ब्लैक लिस्टेड रैमकी कंपनी को कैसे मिला सीईटीपी का जिम्मा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • देहरादून का कूड़ा उठाने में फेल इस कंपनी पर कौन मेहरबान ?

एफएनएन, रुद्रपुर : देहरादून में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी में फेल हुई ब्लैक लिस्ट रैमकी कंपनी को आखिर किसकी कृपा पर सीईटीपी प्लांट का जिम्मा दिया गया ? प्लांट हेड समेत तीन लोगों की मौत के बाद यह बड़ा सवाल जिंदा हो गया है। सवाल यह भी है कि आखिर बार-बार इस कंपनी को क्यों माफी दे दी जाती है?
2 दिन पहले पंतनगर सिडकुल के सीईटीपी प्लांट में प्लांट हेड समेत तीन लोगों की अमोनिया गैस से दम घुटने और गंदे पानी में गिरने से मौत हो गई थी। हैदराबाद की यह कंपनी किसकी कृपा पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभा रही थी, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है। ऐसे में जबकि देहरादून में कूड़ा उठाने का जिम्मा निभाने में यह कंपनी फेल हुई है, इसके बावजूद अगर इसको इतने बड़े प्लांट की जिम्मेदारी दी गई तो आखिर किसके आदेश और किस की कृपा पर ? आपको बता दें कि देहरादून में यह कंपनियां अखबारों की सुर्खियां बनी रहती है।

कूड़ा उठाने का ठेका मिलने के बाद इस कंपनी की ओर से न सिर्फ पुरानी गाड़ियां लगाई गईं, बल्कि बिना नंबर की गाड़ियां भी कार्य में लगाई गई। इसको लेकर देहरादून नगर निगम की ओर से तमाम नोटिस दिए गए और कंपनी को ब्लैक लिस्टेड तक कर दिया गया। इसके बाद दूध कंपनी को पुनः ठेका मिल बावजूद कंपनी बस स्टेशन और उसके पास स्थित मॉल का भी ठेका लेने के लिए टेंडर डाले, लेकिन कंपनी को मौका नहीं मिल सका। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह कंपनी पंतनगर सिडकुल तक किस तरह पहुंच गई और कैसे इसे प्लांट का जिम्मा संभालने को दे दिया गया। सूत्रों की माने तो शासन में बैठे कुछ अधिकारी और नेता इस कंपनी पर खासी कृपा बरसा रहे हैं। प्लांट में तीन लोगों की मौत के बाद भी कंपनी ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली, ऐसे में तमाम सवाल उठ खड़े हुए हैं। सवाल यह भी है कि इन मौतों के लिए जिम्मेदार आखिर कौन है?

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img