03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार पुलिस के हत्‍थे चढ़ा बच्‍चा चोर, गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी किए थे बच्‍चे

Spread the love

एफ एन एन, हरिद्वार : बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर लावारिस घूमने वाले बच्चों को चोरी कर बेचने वाले एक शातिर आरोपित को हरिद्वार पुलिस ने बदायूं उत्‍तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

  • गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी किए थे बच्‍चे

उसकी निशानदेही पर देहरादून व बदायूं में बेचे गए दो बच्चे भी बरामद किए गए हैं। एक बच्चे को गाजियाबाद और दूसरे को दिल्ली से चोरी किया गया था। पुलिस अब इन बच्चों के मां-बाप के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • पुलिस बदायूं उत्‍तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को लक्सर की महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो आरोपित मोहम्मद मुस्ताक कादरी निवासी सिरसौल पट्टी सीताराम बदायूं उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

  • बच्‍चों के माता पिता की तालाश की जा रही

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने पहले भी दो बच्चों को चोरी किए हैं, जिसको उसने एक देहरादून में और दूसरा बदायूं में बेचा था। दोनों बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लि‍या है। अब उनके माता-पिता की तलाश की जा रही है।

  • आरोपित ने तैयार किए थे फर्जी दस्‍तावेज

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपित मुस्ताक कादरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन और प्रयास अनाथालय दिल्ली के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। वह बस और रेलवे स्टेशनों पर लावारिस घूम रहे बच्चों को निशाना बनाता था और चाइल्ड हेल्प लाइन कार्ड के जरिये बच्चों की रैकी करता था।

  • दिल्‍ली में दर्ज है एफआइआर

आरोपित अत्यधिक जरूरतमंद लोगों को बच्चा गोद दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेता था। लगभग एक वर्ष के बच्चे को दिल्ली बस अड्डे से और एक बच्चे को गाजियाबाद से चोरी कर लोगों को देहरादून व बदायूं में बेच दिया था। दिल्ली से चोरी बच्चे की एफआइआर भी हुई थी।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img