03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्य कोषाधिकारी व अकाउंटेंट गिरफ्तार, 1.20 लाख की घूस लेने का आरोप

Spread the love

एफएनएन, नैनीतालः उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने शुक्रवार को नैनीताल के मुख्य कोषाधिकारी (सीटीओ) समेत दो लोगों को 1,20,000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि वह और उसके पांच साथी नैनीताल उच्च न्यायालय में तैनात हैं। सभी को वेतन में एसीपी का लाभ मिलना था। इसके लिए नैनीताल के सीटीओ दिनेश कुमार राणा निवासी सैनिक स्कूल के पास, मल्लीताल, नैनीताल की अगुवाई में एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के दो सदस्यों ने तो रिपोर्ट में हस्ताक्षर कर दिए। लेकिन सीटीओ की ओर से हस्ताक्षर नहीं किया गया। इस बीच सीटीओ कार्यालय में तैनात एकाउंटेंट बसंत कुमार जोशी द्वारा शिकायतकर्ता से फोन कर बताया गया कि सीटीओ हस्ताक्षर करने के बदले प्रत्येक लाभार्थी से 50 से 60 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। अंतत: 120000 रुपये में सौदा तय हो गया।

विजिलेंस की ओर से शिकायत का परीक्षण कराया गया। तथ्य सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल मनराल की ओर से एक टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने आरोपी सीटीओ और एकाउटेंट बसंत कुमार निवासी गैस गोदाम रोड, हल्द्वानी को 120000 लाख की घूस लेते हुए उनके कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के अनुसार भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस निदेशक डा. वी. मुरुगेशन की ओर से आम जनता से अपील की गई कि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत करें। उन्होंने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img