03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीमाओं पर हो रही थी चेकिंग, 2 महिलाओं ने उल्टे पांव दौड़ लगाई, पकड़ीं तो हुआ ये खुलासा

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर पुलिस ने आज नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले की पुलभट्टा पुलिस ने 1.5 किग्रा अफीम के साथ ऊधम सिंह नगर झारखंड और बिहार निवासी महिलाओं को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इनके माेबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई सुराग हाथ लगे हैं।

  • यूपी बॉर्डर हो रही थी चेकिंग

एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट के निर्देश पर एसआई दीपा अधिकारी के साथ महिला कांस्टेबल चारु पंत, कांस्टेबल आसिफ हुसैन, विनोद खत्री उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर मंगलवार देर शाम वाहनों के जांच कर रही थी। इसी दौरान दो महिलायें संदिग्ध दिखाई दी जो पुलिस की चेकिंग को देख बहेड़ी की तरफ भागने लगी। पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया।

  • पुलिस के हाथ लगे कई सुराग
  • सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। दोनों महिलाओं की तालाशी में पुलिस ने उनके पास से डेढ़ किग्रा अफीम बरामद कर की। महिलाओं ने अपने नाम आरती देवी पत्नी रमेश रविदास निवासी मोहल्ला डुमरी जनपद गया बिहार, हाल निवासी बीज भंडार के पास लालकुआं जनपद नैनीताल व दूसरी महिला ने अपना नाम आरती मिस्त्री पत्नी नरेश निवासी ग्राम टोटी हेसला लावेहर झारखंड बताया है। पुलिस को दोनों से गहनता से पूछताछ में नशे के कारोबार में लगे लोगो के सम्बंध में अहम सुराग हाथ लगे है। पुलिस ने महिलाओं से बरामद मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए है।

 

 

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img