03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

छात्राओं को अधिकारों और समानताओं की दी जानकारी

एफएनएन,रुद्रपुर : श्री सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वाधान में आदर्श सेवा संस्था द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य सतविंदर कौर ने किया ।उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों और समानताओं के बारे में जानकारी दी ।इस दौरान एचआईवी और टीबी जैसे रोगों के होने के कारण तथा उनसे बचाव के बारे में भी जानकारियां दी गई ।

महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया और विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के अंत में मास्क, सैनिटाइजर और फल वितरित किए गए। इस मौके पर आदर्श सेवा संस्था की प्रोग्राम निदेशक सीमा श्रीवास्तव ,प्रोग्राम मैनेजर जेजे कुमार, सविता सक्सेना, नूर हसन ,नीरज सिंह आदि मौजूद थे।

Hot this week

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img