03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा : डीजीपी ने बताया भीड़ बढ़ी तो रोके जाएंगे बिना पंजीकरण वाले यात्री

एफएनएन, देहरादून : भीड़ ज्यादा बढ़ने पर बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को पुलिस रोक भी सकती है। ऐसा वहां पर भीड़ नियंत्रण में आ रही समस्याओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है। यह समस्या ज्यादातर केदारनाथ धाम में हो रही है। उपरोक्त बातें डीजीपी अशोक कुमार ने कहीं। उन्होंने यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील भी की कि वह पंजीकरण कराने के बाद ही दर्शनों के लिए आएं।

सभी धामों में पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चारों धामों में अभी पंजीकरण चेकिंग की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने भी ऐसे कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में पुलिस को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में भीड़ नियंत्रण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीजीपी का कहना है कि ज्यादा समस्या केदारनाथ धाम में हो रही है।

यदि केवल पंजीकरण कराकर आने वाले श्रद्धालुओं को ही आने दिया जाए तो भीड़ नियंत्रण आसान हो जाएगा। डीजीपी ने बताया कि यदि भीड़ अत्यधिक बढ़ती है, तो पुलिस अपंजीकृत श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम से पहले रोक भी सकती है। ऐसे निर्देश रुद्रप्रयाग पुलिस को दिए गए हैं। एक निश्चित जगह पर बैरियर लगाकर ऐसे श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि सभी धामों के आसपास पुलिस के सारे इंतजाम हैं।

एसडीआरएफ को भी यात्रा रूट पर 32 जगहों पर तैनात किया गया है। रास्तों में पुलिस के जवान लोगों की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों कुछ लापरवाही के मामले सामने आए थे। ऐसे में पुलिस अफसरों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एक सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया था।

  • केदारनाथ ट्रैक पर अव्यवस्थाएं दूर करने के दिए निर्देश

केदारनाथ धाम ट्रैक पर कई जगहों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां साइड रेलिंग और पथ प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में हादसे होने की भी आशंका बनी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने एसपी रुद्रप्रयाग को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी हाल ही में चारों धामों से लौटे हैं। वहां उन्होंने पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया था। वहां से लौटने के बाद सोमवार को उन्होंने केदारनाथ धाम के ट्रैक पर अव्यवस्थाओं की जानकारी दी।

  • पुलिस ड्यूटी बढ़ाने के भी दिए निर्देश
डीजीपी ने बताया कि इस ट्रैक पर कुछ जगहों पर साइड रेलिंग भी नहीं बनी हुई हैं। यहां पर पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। यही नहीं महिला यात्रियों के लिए शौचालय भी नहीं बने हुए हैं। बताया कि ये सब अव्यवस्थाएं गुप्तकाशी से आगे के मार्ग पर हैं। इसके लिए उन्होंने एसपी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया है। कहा गया कि वह डीएम से समन्वय स्थापित कर अव्यवस्थाओं को दूर करें। यहां जितनी जल्दी हो सके सब व्यवस्थाएं सुचारु की जाएं, ताकि कोई हादसा न हो। पथ प्रकाश और साइड रेलिंग न होने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर उन्होंने पुलिस ड्यूटी बढ़ाने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो और किसी अप्रिय घटना के बाद राहत बचाव कार्य तेजी से किए जा सकें।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img