Sunday, April 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचारधाम यात्रा 2024 : पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा, केदारनाथ धाम...

चारधाम यात्रा 2024 : पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा, केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख रजिस्ट्रेशन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।

इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण

धाम                        पंजीकरण

केदारनाथ                    3,52,879

बदरीनाथ                    3,04243

गंगोत्री                          2,00,996

यमुनोत्री                        1,93,998

हेमकुंड साहिब               14041

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments