03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोलीः युवती ने घर के अंदर फंदे से लटककर दी जान

एफएनएन, चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में एक युवती ने घर के अंदर फंदे से लटककर अपनी जान दी है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे के अंदर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, युवती के इस खौफनाक कदम से परिजनों में कोहराम मच गया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक यह घटना सुभाष नगर के मोहल्ले की है। जहां स्थित एक घर के अंदर युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान कमरे में से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। जो युवती ने खुदकुशी करने से पहले अपने माता-पिता के लिए लिखा था। बताया गया कि सुसाइड नोट में युवती ने ‘मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना’ लिखा हुआ था। बताया गया कि युवती अपने दीदी और जीजा के साथ रहती थी।

फिलहाल, पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ ही मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img